बापू को शत शत नमन । देश में चारो ओर आतंकी वारदातों से अमन चैन नष्ट हो रहा है । ऐसे में बापू की याद आना लाजिमी है। बापू ने देश के सामने आने वाले संकटों को अपने समय में ही समझ लिया था लेकिन जिस उत्साह से उनोहने आजादी की अलख जगाई थी वो उत्साह आजादी मिलने के बाद अपनों की सत्ता की लडाई के चलते शायद ख़तम हो गया था। इसीलिए उनोहने आजादी के बाद काग्रेस को भंग करने की सलाह तक दे डाली थी.लेकिन सत्ता के खातिर उनका गुणगान करने वाले नेताओ को न तो उनकी सलाह रास आई और न ही उनके आचार या विचारो पर देश को आगे ले जाने की ही सुध रह गई। आज देश के हर कोने में भय और आतंक का माहौल है और पॉलिटिकल पार्टिया एक दूसरे के मीन मेख निकलने में लगी है। बापू के जन्म दिवस पर नेता न सही देश का आम जन जरुर माफ़ी मांगना चाहेगा.माफ़ी इसलिए बापू कि हम आम लोग भी आपके बताये रस्ते पर चलने के बजाये इन नेताओ के ही ird गिर्द घूमते नजर आ रहे है। ये प्रार्थना भी कि इतनी शक्ति दो प्रभु कि सत्य और शान्ति के साथ हम सभी देश को चोट पहुँचने वाली ताकतों को नेस्त्नाब्बोत कर सकें।
स्वान्तः सुखाय चैरितेब्ले ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया टीम
Thursday, October 2, 2008
Thursday, August 28, 2008
आइये आपदा में साथ खड़े हो
बिहार में बाढ़ की विभीषिका ने एक बार फिर साबित कर दिया है की हम प्रगति के कितने भी मुकाम हासिल कर लें प्रकृति के कोप के आगे हम बेबस ही नजर आते है.लेकिन मुसीबत की इस घड़ी में हमारे हाथ एक चीज है जिससे हम एक दुसरे की मुसीबत का बोझ कम कर सकते है और वह है एक जुट होकर इस प्राकृतिक आपदा से लड़ने और बहार निकलने की कोशिश। आइये इसी संकल्प और विश्वास के साथ अपने बिहारी भाइयो के साथ खड़े हो।
स्वान्तः सुखाय चेरिटेबल ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया टीम
Sunday, August 24, 2008
Wednesday, August 20, 2008
सुनहरा दिन बीजिंग में
भारत के लिए २० अगस्त का दिन बेहतरीन साबित हुआ है। देश की झोली me एक कांस्य पदक आ गया और एक कम se कम पक्का हो गया। अभिनव के गोल्ड के बाद मिली इस दोहरी खुशी से पूरा देश झूम रहा है। उम्मीद करनी चाहिए की ये सिलसिला आगे बढेगा। अभिनव की जीत से इटर सुशिल और बिजेंद्र की जीत कुछ खास मायने रखती है। क्योंकि ये दोनों भारत की उस आबादी का हिस्सा है.जिनके हाथ बचपन से एक ही चीज़ आती है और वो है हर कदम पर संघर्ष। और जब जीत इस हिस्से से आती है तो देश की प्रगति की राह वास्तव में आसान नजर आती है। यही वो तबका है जहाँ देश की वास्तविक उर्जा छिपी है. इन दोनों के परिजनों का चेहरा पूरे देश ने देखा होगा और इनके पीछे छिपी उम्मीद भी। अब जरुरत है कि, इस जीत को आदत में बदलने के लिए देश के हुक्मरान इनामो की मौसमी बारिस करने के बाद चुप्पी साध कर न बेठे। शायद ये संकल्प का वक्त है।
स्वान्तः सुखाय चरिताब्ले ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया टीम
Saturday, August 16, 2008
Friday, August 15, 2008
भगत सिंह को सलाम
भगत सिंह की प्रतिमा संसद में तीस साल की जद्दोजहद के बाद स्थापित हो गई। स्वतंत्रता दिवस पर आज़ादी के महानायक के लिए इस सम्मान पर जाहिर तौर पर सबको खुशी हुई होगी। लेकिन क्रांतिवीर भगत सिंह की आत्मा शायद सम्मान को स्वीकारने के बजये बेबस पीड़ा से करह रही होगी.हँसते हँसते फँसी के फंदे के चूमने वाले आज़ादी के दीवाने कैसे बर्दास्त करेंगे की उनकी प्रतिमा उस प्रांगन में मूकदर्शक बन कर रहेगी जिसे नापाक आतंकी वारदात का निशाना बनना पड़ा। जिन वीरो ने अपनी जान की बजी लगाकर लोकतंत्र के इस मन्दिर और भारत देश की लाज को बचाया उनका कातिल आज भी सियासी बहस का मुद्दा बनकर शान से जिन्दा है.जिन लोगो ने मौलाना मसूद अजहर की रिहाई की त्रासदी को देखा hai उनकी ये चिंता भी अन्यास नही हो सकती की कही एक और कंधार जैसी वारदात को दोहराकर देश की शान पर हमला करने वाले अफजल को भी आतंकी पुरे देश को मुह चिढ़ते हुए लेकर चले जाए। संसद पहुंचकर भगतh को बापू से भी एक sikayat होगी की वे भी अब अहिंसा ka रत्ता लगना छोड़ संसद में मौन होकर आँखे बंद कर बैठे हैं.इस भरोसे की शायद अपने आप ही कुछ चमत्कार हो जाए।
swantah सुखाय चेरिताबल ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया टीम.
Thursday, August 14, 2008
मनमोहन का भाषण
राहुल गाँधी को कलावती और सशिकला की परेशानी में परमाणु उर्जा की जरुरत महसूस हुई थी तो प्रधानमत्री मनमोहन सिंह ne लाल की प्राचीर से अपने बचपन में बिजली की किल्लत को याद करके करार के पछ में जनमानस को कुरेदने की कोशिश की। स्वन्त्रत्रता की ६२ वी वर्श्गंथा और अपने कार्यकाल के अन्तिम साल में मनमोहन ने चिरपरिचित नरम अंदाज में हर मुद्दे को टटोला जिसके सहारे उन्हें जनता के पास जाना hai। लेकिन मनमोहन ने amarnath shrine और महंगाई की उस आग पर जिसमे पूरा देश झुलस रहा है ऐसा कुछ भी नही कहा जो लोगो को अपील करे. चंद्रयान मिशन की तैआरी और परमाणु करार को मूर्त रूप लेते देखना इस पीढी के लिए रोमांच भरा है। शिछा के फोरम पर आई आई टी और आईआईएम की दुनी संख्या भी देश के प्रगति सोपान पर आगे बढ़ने की कहानी ही बयां करता है। लेकिन प्रधानमत्री को शायद याद होगा की राइट टू एजुकेशन अभी सपना ही है और उसके बिना असल लडाई बाकि ही रहेगी। मनमोहन ने देश के उस तबके को बढ़ी तनख्वाह के तोहफे की चर्चा की जो महीने के सातवे दिन से ही अगली तनख्वाह का इंतजार करने लगता है। हालाँकि इसमे पहले से मालामाल बुरोक्रतेस भी शामिल है। lekin सवाल फिर भी क्या इससे कामकाज का ढर्रा भी बदलेगा। क्या बढ़ी तनख्वाह इतनी है की इससे उस उपर की आमदनी की उस आदत पर विराम लगे जो ख़ुद कर्मचारियों को भी अपने महकमे से बाहर छोटे छोटे कामो की लिए रुलाती है। लेकिन अब इस पर चर्चा करने का नैतिक अधिकार शायद नेताओं ने खो दिया hai। अच्छा होता की मनमोहन संसद में सांसदों की बिकने की कहानी पर भी कुछ कहने का साहस जुटा पाते और संकल्प का इजहार भी की देश की संसद वैशाली की नगरवधू कभी नही हो सकती। आख़िर हमारी स्वतंत्रत और लोकतंत्र का आइना तो यही हैं।
मनमोहन का भाषण
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्वतंत्रता की ६२ वी वर्षगांठ पर राष्ट्र के नाम संबोधन में ज्यादातर पुरानी बाते दोहराई है। अपने कार्यकाल के अन्तिम साल में उन्होंने अपने naram अंदाज़ में लगभग हर मुद्दे को टटोला,लेकिन हाल ही में जिन समस्याओ ने पुरे देश को चिंतित किया है मनमोहन ne उन पर ऐसी कोई बात नही कही जो लोगो को अपील करे। खासकर अमरनाथ श्रीन बोर्ड के मसले पर और महंगाई की आग पर जिसमे देश का बहुसंख्यक व्यक्ति झुलस रहा है. शिछा के फोरम पर मनमोहन ne देस को जो कुछ बताया वह भारत के प्रगति सोपान पर आगे बढ़ने की कहानी जरूर बताता है, आई आई टी और आईआईएम की संख्या बढ़कर दूनी हो गई है.विश्वविद्यालय और कालेज भी बढ़ी संख्या में खुल रहे है. लेकिन मनमोहन को shayad ध्यान होगा कि राइट टू एजूकेशन का मसला अभी सपना ही है और इसके बिना असल लडाई बाकी ही रहेगी। हाँ सबसे महत्वपूर्ण तोहफा देश के उन लोगो को मिला है जो महीने के सातवे दिन से ही अगली तनख्वाह का इंतजार करने लगता है.लेकिन सवाल फिर भी कि क्या काम काज का ढर्रा भी बदलेगा। क्या बढ़ी तनख्वाह इतनी है कि कर्मचारिओं को उस उपरी आमदनी से परहेज होने लगे जो ख़ुद उन्हें भी अपने महकमे से बाहर छोटे छोटे कामो के लिए रुलाती है.और भी अच्छा लगता जब मनमोहन देश की संसद में सांसदों के बिकने कि कहानी पर भी कुछ कहते। साथ में संकल्प का इजहार भी कि संसद वैशाली कि नगरवधू नही हो सकती। आख़िर हमारी स्वतंत्रता का आइना तो यही है.
स्वान्तः सुखाय चरिताब्ले ट्रस्ट स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के उन अमर शहीद जवानो को सलाम करता है,जिनकी कुर्बानियो की आधारशिला पर देश कों आजादी की raah नसीब हुई। लेकिन उनके सपनो से इतर चंद लोगो ने दुनिया के इस सबसे बड़े लोकतंत्र कों जिस तरह हास परिहास की वस्तु बनने की कोशिश की है उसने आजादी के उत्साह कों ६१ साल बाद भी परवान नही चढ़ने दिया है। यह भी सच है कि बीते वक्त में देस ने कई करवट ली है और कई मील के पत्थर भी स्थापित किए है। लेकिन जादातर सफलताए देस के सिस्टम या सामूहिक उपलब्धि के बजाये लोगो के व्यक्तिगत हुनर की वजह से है। अभिनव बिंद्रा पर्सनल अचिएवेमेंट के तजा गवाह है तो मोनिका के डोपिंग की मनगढ़ंत कहानी देस के सिस्टम की जीती जागती तस्वीर। लेकिन सब कुछ ऐसे ही कैसे चल सकता है.ये सवाल बार बार मन में कौंधता है। फिर एक आवाज आती है शायद मन से कि हमें आगे आना होगा,जहा से जैसे भी कुछ कर सकते है तो करना होगा.आख़िर चुप्पी क्यों और कब तक। आइये मिलकर आगे कदम बढाये।
स्वान्तः सुखाय चरिताब्ले ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया टीम । वी फॉर यू।
स्वान्तः सुखाय चरिताब्ले ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया टीम । वी फॉर यू।
लीक से`हटकर
लीक पर वे चले जिनके चरण दुर्बल और हारे है,हमें तो जो हमारी यात्रा से बने ऐसे अनिर्मित पथ प्यारे है। सर्वेश्वर जी की ये पंक्तिया उन करोणों लोगो के लिए प्रेरणा स्रोत है जिन्हें अपने सपनो के लिए रास्ते की तलाश शिद्दत के साथ होती है। आइये हम अपनी मंजिल की तलाश ख़ुद अपनी ही चुनी राह से करे।
स्वान्तः सुखाय चरिताब्ले ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया टीम ।
स्वान्तः सुखाय चरिताब्ले ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया टीम ।
देस की जरुरत
स्वतंत्रता के ६१ साल पूरे हो गए। हम विकास पथ पर लगातार आगे बढ़ रहे है.लेकिन हमारे बुनियादी सवाल आज भी पहले जैसे ही है। देश की बहुसंख्य आबादी आज भी दो जून की रोटी तलाशने में अपनी सारी उर्जा खर्च करने को तैयार खड़ी नजर आती है लेकिन उसे रोटी नसीब नही होती। पढ़ा लिखा तबका रोजगार की तलाश में भटकता है,लेकिन उसे उम्मीद की किरण नही नजर आती। आख़िर क्यो. ये सवाल जितना पुराना है उतनी ही पुरानी इसका जबाब पाने की जद्दोजहद। लेकिन अब सायद वक्त आ गया है जब हमें इन सवालों के जबाब के लिए अपने नेताओं की ओर देखने के बजे ख़ुद ki ओर देखने की जरुरत है। इस मुहिम में पूरे जज्बे के साथ खड़ी है स्वान्तः सुखाय चैरेताब्ले ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया की टीम. आइये हाथ मिलाये और बढे साझा मिशन पर।
स्वान्तः सुखाय टीम स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक सुभ्कम्नाओ सहित.
स्वान्तः सुखाय टीम स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक सुभ्कम्नाओ सहित.
Wednesday, August 13, 2008
Greetings
DearAnju didi,
Alot of greeting to you.
We as a team ready for Social revolution.
I hope we will suceed in our mission.
with regard,s
pankaj kumar pandey.
Alot of greeting to you.
We as a team ready for Social revolution.
I hope we will suceed in our mission.
with regard,s
pankaj kumar pandey.
Subscribe to:
Posts (Atom)